सुरसंड (सीतामढ़ी): गुप्त सूचना पर सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र सिंह ने शस्त्रबलों के साथ मेघपुर टावर चौक के समीप दो बाइक सवार BR 30 W 0940 से 234 पीस नेपाली सौफी शराब ले जा रहे व्यक्ति को दबोच लिया.
गिरफ्तार दोनों शराब के धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव निवासी कौशल मंडल के पुत्र रंजीत कुमार व सुरेंद्र मंडल के पुत्र शंभू कुमार के रूप में हुई है.
इस सबंध में सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र सिंह के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

