Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result
Home समाचार

राष्ट्रपति 7 और 8 जून को राष्ट्रपति भवन में विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2022 की मेजबानी करेंगे

by bnnbharat.com
June 5, 2022
in समाचार
0
राष्‍ट्रपति ने नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

 

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 7 और 8 जून, 2022 को राष्ट्रपति भवन में विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2022 की मेजबानी करेंगे.

 

राष्ट्रपति 7 जून, 2022 को केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में अनुसंधान एवं तकनीकी विकास की श्रेणियों में विजिटर्स पुरस्कार 2020 प्रदान करेंगे.

 

विजिटर्स पुरस्कार प्रदान करने के बाद, इस कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ‘आजादी का अमृत महोत्सव में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका और जिम्मेदारियां’ विषय पर एक प्रस्तुति देंगे.

 

8 जून, 2022 को, इस कॉन्फ्रेंस में उच्च शिक्षा संस्थानों की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग; अकादमिक-उद्योग तथा नीति निर्माताओं के बीच सहयोग; स्कूली शिक्षा, उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण; उभरती एवं विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शिक्षा एवं अनुसंधान जैसे विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी जायेंगी और विचार-विमर्श होंगे.

 

राष्ट्रपति 161 केन्द्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों (सीआईएचई) के विजिटर हैं. 53 केन्द्रीय उच्च शिक्षा संस्थान (सीआईएचई) इस कॉन्फ्रेंस में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे जबकि अन्य संस्थान वर्चुअल रूप से जुड़े रहेंगे. उच्च शिक्षा के 161 संस्थानों के प्रमुखों के अलावा, केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान; शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार; सचिव (उच्च शिक्षा), शिक्षा मंत्रालय; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष; राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद के अध्यक्ष; तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष भी इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे.

 

 

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल निरहुआ का नाम फाइनल

Next Post

उत्तर भारत में जून के अंत तक मानसून का इंतजार

bnnbharat.com

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: