रांची:-ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने 75 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में संज्ञान लिया है . ईडी के चार्जशीट पर कांके रोड निवासी बिल्डर ज्ञान प्रकाश सरावगी उसका सहयोगी सीए अनीस अग्रवाल, अमित सरावगी, अभिषेक अग्रवाल एवं उसके छह कंपनियों के खिलाफ संज्ञान लिया गय़ा है. ईडी ने पिछले महीने 23 मई को चार्जशीट दाखिल की थी. मामले के मुख्य आरोपी ज्ञान प्रकाश सरावगी 29 मार्च से जेल में है. मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया गया है. आरोपियों को खुद या अधिवक्ता को माध्यम से 20 जून तक कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है.

