नई दिल्ली:-राष्ट्रपति चुनाव में दोनों प्रमुख उम्मीदवार का झारखंड से सीधा संबंध,एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के साथ साथ देश की पहली आदिवासी महिला जो राज्यपाल बनी तो वहीं विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से सांसद के साथ साथ वाजपेयी सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. पूर्व में वह चंद्रशेखर सरकार में पहली बार 1990 में केंद्रीय मंत्री बने थे.
मंगलवार शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद मुर्मु के नाम पर सहमति बनी.इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे. द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं. 64 साल की मुर्मु झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रही हैं.