नई दिल्ली.NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज संसद भवन में 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगी. इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे.
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने हैं.
वंही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने का मानना है कि वह हमेशा से ही एससी, एसटी, ओबीसी को प्रतिनिधित्व देने की बात करते हैं और द्रौपदी मुर्मू इसी विचारधारा के तहत आती हैं, लिहाजा हम उनका समर्थन करते हैं.पिछले तीन सालों में जगन ने इस वर्ग के उत्थान के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, कैबिनेट में भी इस बात का खयाल रखा गया है.