रांची: झारखंड के दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना हो रही है. कोरोना के साये में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच वोटों की गिनती की जा रही है. आपको बता दें कि दुमका विधानसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी बसंत सोरेन एवं बीजेपी प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी समेत 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 3 नवंबर 2020 को दुमका की जनता ने इनकी किस्मत इवीएम में कैद कर दी थी.
दुमका में नौवें राउंड के बाद झामुमो के बसंत सोरेन को 35828 वोट मिले, जबकि भाजपा की लुईस मरांडी को 38220 वोट मिले हैं. लुईस मरांडी 2392 मतों से आगे हैं.

