24 फरवरी को जंग शुरू होने से लेकर अब तक करीब 50 प्रतिशत लोगों ने यूक्रेन के मारियूपोल शहर को छोड़ दिया है. यहां के मेयर ने बताया कि 540,000 आबादी वाले शहर से 50 प्रतिशत लोग जा चुके हैं. करीब 60 हजार लोगों को यहां से निकाला गया है. वहीं 20 से 30 हजार लोगों को रूसी सैनिक जबरन रूस ले गए हैं.

