अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): प्रत्येक वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर घाट रामपुर में किया जाने वाला 24 घंटे का संकीर्तन और रासलीला का आयोजन शनिवार को हवन के बाद प्रसाद वितरण के उपरांत संपन्न हो गया.
रामधुन संकीर्तन तथा रासलीला का का आयोजन महंत गुड्डू साह और सुरेश यादव के अगुवाई में किया गया.
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रखंड प्रमुख अजय भगत, ग्रामीण होरिल साह, दीपक भगत, विश्वनाथ भगत, बमबम यादव, मिथुन यादव, विकेश यादव, सुखदेव रविदास आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

