BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारी बारिश का कहर जारी, 24 घंटों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in समाचार
भारी बारिश का कहर जारी, 24 घंटों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी में भारी बारिश के कहर से 24 घंटों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान हुआ है. ज्यादातर मौतें बारिश के कारण घर गिरने से हुई है. इनमें सबसे ज़्यादा मौतें अमेठी और प्रतापगढ़ में हुई है. अमेठी में 7 और प्रतापगढ़ में 6 मौतें हुईं. जबकि चंदौली, वाराणसी और आज़मगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हुई है. पूरे प्रदेश में हज़ारों की तादाद में घर गिरे और पेड़ टूट गए हैं. चौबीस घंटे में पांच लोग बारिश में निकले सांपों के काटने से मर गए.

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने प्रदेश के 18 जिलों चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, संत कबीरनगर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर, जौनपुर, आज़मगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर और अम्बेडकर नगर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राहत आयुक्त ने इन सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भारी बारिश से होने वाले नुकसान की हालत में अलर्ट रहने को कहा है.

प्रदेश की ज़्यादातर नदियां उफान पर है. गाजीपुर और बलिया में गंगा, लखीमपुरखीरी में शारदा और बाराबंकी में घाघरा खतरे के निशान को पार कर गई है. शहरी इलाकों में बड़े पैमाने पर जलभराव है और सड़कें टूट गई हैं, जिससे यातायात पर बुरा असर पड़ा है. लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में नर्सरी से लेकर इंटर कालेज बंद कर दिए गए हैं.

पूरे प्रदेश में लाखों हेक्टेयर फ़सल ख़राब होने का अंदेशा है. खासकर के दलहन की फ़सलों को ज़्यादा नुक़सान हुआ है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश के क़हर से मरने वालों के परिवार को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता चौबीस घंटे के अंदर पहुंचाने का आदेश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IIM रांची में हिन्दी दिवस को लेकर कई प्रतियोगिताएं आयोजित

Next Post

सड़क निर्माण में लगी मशीनों में नक्सलियों ने लगाई आग

Next Post
सड़क निर्माण में लगी मशीनों में नक्सलियों ने लगाई आग

सड़क निर्माण में लगी मशीनों में नक्सलियों ने लगाई आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d