रांची:- रांची जिले के बुंडू स्थित इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास की 28 छात्राएं एक साथ कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं. इनमें 4 छात्राओं को छोड़कर अन्य सभी 24 छात्राओं में नॉन सिम्प्टोमैटिक यानि बिना लक्षण वाले संक्रमण पाए गए हैं. इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में हाॅस्टल में 86 छात्राएं रहती हैं. साथ ही डे-बोर्डिंग में 320 छात्राएं अध्ययनरत हैं. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अन्य नेगेटिव छात्राओं का भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा. एक ही छात्रावास से गार्ड समेत कुल 29 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद छात्रावास को सील कर दिया गया है. सभी छात्राओं के ईलाज की पूरी व्यवस्था की गई है.
