दिल्ली: दिल्ली में मौजूद आर्मी के आरआर (रिसर्च ऐंड रेफरल) हॉस्पिटल में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसमें दो मेडिकल ऑफिसर, 3 नर्सिंग ऑफिसर शामिल. इसमें कुछ सेना के जवान भी शामिल हैं. इन सभी को दिल्ली छावनी स्थित सेना के बेस अस्पताल भेज दिया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि इन 24 व्यक्तियों में सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी एवं उनके आश्रित शामिल हैं. सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कुल 24 पॉजिटिव केस हैं. इसमें सेना के जवान और कुछ सेना से रिटायर लोग शामिल हैं. ये लोग आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे. ये सभी लोग कैंसर विभाग में भर्ती थे. फिलहाल सबको निकालकर दिल्ली केंट के बेस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया.
दूसरी ओर से दिल्ली में ही देश के सबसे बड़े अर्द्धसैन्य बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली स्थित एक बटालियन में कोविड-19 से संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है.
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. ये जवान राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित अर्द्धसैन्य बल की 31वीं बटालियन के हैं. पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

