रांचीः रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने 24 सब पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया है. ये पुलिस अफसर सब इंस्पेक्टर रैंक के हैं. इसका आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया.
मनीष कुमार गुप्ता को बेड़ो थाना प्रभारी, बबलू राम को मुरी ओपी प्रभारी, विनोद राम को नगड़ी थाना प्रभारी, संजय यादव को नरकोपी थाना प्रभारी, जयकांत पांडेय को सिल्ली थाना प्रभारी, राजकुमार सिंह को मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी, राजेंद्र रजक को बाडाम टीओपी प्रभारी, बृजेश कुमार को अनगड़ा थाना प्रभारी, पृथ्वी सेन दास को पंडरा ओपी प्रभारी, श्रीकांत कुमार को राहे ओपी प्रभारी, भगवान तामसोय को सिकीदरी थाना प्रभारी, प्रमोद राय ठाकुर को गांव थाना प्रभारी, मुकेश हेंब्रम को सोनाहातू थाना प्रभारी, त्रिपुरारी कुमार को लापुंग थाना प्रभारी, विजय कुमार को इटकी थाना प्रभारी, श्रीती कुमारी को महिला थाना प्रभारी रांची, नवीन कुमार रजक को रिम्स सुरक्षा, हरदियुस टोप्पो को डोरंडा थाना, वीरेंद्र पासवान को सुरक्षा प्रभारी सदर कोर्ट रांची और मंदीप उरांव को बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी बनाया गया है.

