BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद के 24 मजदूर विमान से पहुंचे झारखंड

28 मजदूर 24 जून को पहुंचेंगे

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद के 24 मजदूर विमान से पहुंचे झारखंड

हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद के 24 मजदूर विमान से पहुंचे झारखंड

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : हजारीबाग जिले के बरही निवासी संजय मेहता द्वारा चलाए जा रहे घर भेजो अभियान के माध्यम से लगातार फ्लाइट द्वारा मजदूरों को परिजन सहित घर लाया जा रहा है. 22 जून की शाम को हज़ारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह एवं धनबाद के 24 मजदूरों को गो एयर की फ्लाइट से मुंबई से राँची लाया गया. लाए गए मजदूरों में हज़ारीबाग चौपारण के 8, कोडरमा मरकच्चो के 8, गिरिडीह बगोदर के 3 एवं धनबाद भूली के 5 लोग हैं. सभी मजदूरों को राँची एयरपोर्ट पहुँचने पर खाने के पैकेट्स दिए गए एवं उन्हें बस द्वारा घर भेजा गया.
गो एअर एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या जी 8 – 387 से 28 मजदूर 24 जून की शाम पांच बजे राँची पहुँचेगे। यह फ्लाइट घर भेजो अभियान की छठी फ्लाइट है। इस अभियान के तहत अब तक 94 मजदूरों को फ्लाइट द्वारा झारखंड लाया गया।
6 जून से शुरू हुआ घर भेजो अभियान
हज़ारीबाग जिले के बरही निवासी संजय मेहता के द्वारा घर भेजो अभियान की शुरुआत 6 जून से की गयी. अभियान के पहले चरण में 6 एवं 7 जून को 44 मजदूरों को इंडिगों एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6 ई 6179 से राँची लाया गया। अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 16 जून से की गयी। जिसमें 16, 20, एवं 22 जून को 50 मजदूरों को झारखंड लाया गया। दूसरे चरण में सभी मजदूरों को गो एअर की फ्लाइट संख्या जी 8 – 387 से राँची लाया गया है। यही फ्लाइट 24 जून को भी 28 मजदूरों को लेकर राँची पहुँचेगी।
दो राज्यों और आठ जिले के मजदूरों को लाया गया
16 जून को उड़ीसा के राउरकेला के पांच मजदूरों को भी झारखंड लाया गया जिन्हें निजी वाहन से राउरकेला भेजा गया। 6, 7,16, 20 एवं 22 जून को लाए गए मजदूर हज़ारीबाग जिले के बरही, चौपारण एवं बरकट्ठा प्रखंड, कोडरमा जिले के मरकच्चो और डोमचांच प्रखंड, दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड, गुमला के जारी प्रखंड एवं सिमडेगा के बानो प्रखंड के निवासी हैं। इस प्रकार दो राज्यों के आठ जिलों के 94 मजदूरों को अब तक घर लाया जा चुका है।
29 मार्च से चला रहे हेल्पलाइन
संजय मेहता देश में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगने के बाद 29 मार्च से एक हेल्पलाइन चला रहे हैं, जिसमें मजदूरों ने घर आने की इच्छा जतायी थी। जिसके पश्चात फ्लाइट द्वारा मजदूरों को निःशुल्क घर लाने की व्यवस्था टीम संजय मेहता के प्रयास द्वारा की गयी। यह प्रयास निरंतर जारी है। संजय हज़ारीबाग जिले के बरही निवासी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबूलाल मरांडी ने सरायकेला-खरसावां जिले में नाबालिग की हत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Next Post

उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राइमरी स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे, अभी सिर्फ शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को ही स्कूल आना होगा

Next Post
उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राइमरी स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे, अभी सिर्फ शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को ही स्कूल आना होगा

उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राइमरी स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे, अभी सिर्फ शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को ही स्कूल आना होगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d