BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंद पड़ी चीनी मिलों की 2,442 एकड़ जमीन दी जाएगी नए उद्योगों को : सुशील मोदी

by bnnbharat.com
July 16, 2019
in Uncategorized
बंद पड़ी चीनी मिलों की 2,442 एकड़ जमीन दी जाएगी नए उद्योगों को : सुशील मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना :  बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य की बंद पड़ी 12 चीनी मिलों की 2,442 एकड़ जमीन नए उद्योगों की स्थापना के लिए शीध्र बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) को हस्तांतरित की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य निवेश प्रोत्साहन नीति-2016 के अंतर्गत प्राप्त 14,885 करोड़ रुपये के 1,246 निवेश प्रस्तावों में से 1104 को सहमति प्रदान की जा चुकी है. जिनमें 1419 करोड़ का निवेश कर 168 इकाइयां कार्यरत हैं, तथा उनमें 4031 लोगों को रोजगार मिला हुआ है.

उपमुख्यमंत्री मोदी ने सोमवार की शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के लिए पांच बार निविदा आमंत्रित किए जाने के बावजूद कोई निवेशक जब सामने नहीं आया तो बंद पड़ी चीनी मिलों की खाली जमीनों का अन्य उद्योगों के लिए आए नए निवेश प्रस्तावों के मद्देनजर बियाडा को देने का सरकार ने निर्णय लिया है.

Also Read This:- उप्र के बेहटा गांव में भड़की हिंसा, गौहत्या का दावा, मदरसे में लगाई आग

उन्होंने कहा, “बियाडा के चार औद्योगिक प्रांगणों में 1642 इकाइयां कार्यरत हैं और 369 स्थापित होने की प्रक्रिया में है. राज्य लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के तहत खाजा, राईस मिल, सीप बटन व कांसा-पीतल आदि के अलग-अलग जिलों में स्थापित सात कलस्टरों में 28.83 करोड़ के निवेश प्रस्तावों में अब तक 15.61 करोड़ के निवेश हुए हैं.”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमी योजना के तहत 4,868 उद्यमियों को 340 करोड़ के ऋण की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत उद्यमियों को 10 लाख तक की परियोजना के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत यानी पांच लाख रुपये का अनुदान व पांच लाख ब्याजमुक्त ऋण देने का प्रावधान है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवनियुक्त मंत्री रामचंद्र सहिस ने आजसू केंद्रीय कार्यालय में लगाया जनता दरबार

Next Post

न्यूजीलैंड को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए : डेनियल विटोरी

Next Post
न्यूजीलैंड को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए : डेनियल विटोरी

न्यूजीलैंड को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए : डेनियल विटोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d