Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result

राष्ट्रमंडल खेल-2022 से निशानेबाजी बाहर, महिला क्रिकेट को मिली जगह

by bnnbharat.com
June 21, 2019
in Uncategorized
0
राष्ट्रमंडल खेल-2022 से निशानेबाजी बाहर, महिला क्रिकेट को मिली जगह

Commonwealth Games - 2022 Shootout, Women's Cricket Available

लंदन, 21 जून:  साल 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी नहीं होगी लेकिन इसकी जगह महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी को भी इन खेलों से बाहर कर दिया गया है और इनके स्थान पर महिला क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को खेलों की सूची में शामिल किया गया है।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने गुरुवार को यह फैसला लिया। मेजबान शहर ने दो खेलों को बाहर करते हुए तीन नए खेलों को शामिल करने की सिफारिश की, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सीजीएफ में शामिल 71 देशों में से 51 की संतुती मिलने के बाद की जाएगी।

Also Read This:-  ईरान ने ‘घुसपैठी’ अमेरिकी जासूसी ड्रोन को मार गिराया

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘सीजीएफ सदस्यों द्वारा अभी इसे मंजूरी दी जानी बाकी है। इस फैसले के लिए ईसीबी और आईसीसी के प्रयास शामिल हैं, जिन्होंने महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए काफी मेहनत की।’

राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ एक बार 1998 कुआलालंपुर खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। हालांकि इस दौरान सिर्फ पुरुष टीमों ने ही हिस्सा लिया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बना था। महिला क्रिकेट के अलावा बीच वालीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को भी 2022 खेलों के लिए नामित किया गया है।

निशोबाजी बाहर, भारत का झटका:
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी शामिल नहीं होगी जिससे भारत को करारा झटका लगा है। गोल्ड कोस्ट में 2018 खेलों में भारत ने सात स्वर्ण सहित इस खेल में 16 पदक जीते थे।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: londonWorldआईसीसी विश्व कप 2019बर्मिघममहिला क्रिकेट
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर ग्रीन गोल्ड पब्लिक स्कूल में योगा कार्यक्रम

Next Post

PM’s address on International Yoga Day Celebrations in Ranchi, Jharkhand

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

5 जून का इतिहास : आज का इतिहास

4 जून का इतिहास : आज का इतिहास

आज का इतिहास: 3 जून के इतिहास, जानिए क्यों है आज का दिन खास

Today in History: आज का इतिहास : 2 जून का इतिहास – इतिहास के पन्नों में आज का दिन

01 जून का इतिहास : आज का इतिहास

जून महीने का इतिहास : History of month June

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: