अलगाववादी नेता यासीन मलिक के खिलाफ आतंकवादी मामले में यूएपीए सहित सभी आरोपों में दोषी पाया है.यासीन मलिक पर आपराधिक साजिश रचने, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, अन्य गैरकानूनी गतिविधियों कश्मीर, में शांति भंग करने का आरोप है. इसके साथ ही अदालत ने यासीन मलिक की संपत्ति को लेकर हलफमाना भी दाखिल करने को कहा है. इस हलफनामे के आधार पर एनआईए को अदालत में एक रिपोर्ट दाखिल करनी होगी. 25 मई को होने वाली सुनवाई में यासीन मलिक की सजा पर फैसला होगा.

