गोरखपुर:- जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा इनामिया/वांछित अभियुक्त विभेष कुमार दुबे पुत्र विंध्याचल दुबे निवासी लोहसी कला पोस्ट धनौती थाना मुफस्सिल जनपद सिवान बिहार के कब्जे एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए 18.01.2022 समय करीब 21.20 बजे मोहद्दीपुर रोड निकट वी पार्क से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है .
अभियुक्त /बरामदगी–
विभेष कुमार दुबे पुत्र विंध्याचल दुबे निवासी लोहसी कला पोस्ट धनौती थाना मुफस्सिल जनपद सिवान बिहार
बरामदगी- एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
अपराधिक इतिहासः
- मु0अ0सं0 1305/20 धारा 395/412/34 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- मु0अ0सं0- 14/21 धारा 147/148/302/323/504/506 भादवि थाना गगहा जनपद गोरखपुर
- मु0अ0सं0 45/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी का स्थान /समय –
मोहद्दीपुर रोड निकट वी पार्क / दिनांक 18.01.22 समय 21.20 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- निरीक्षक सुनील कुमार पटेल थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- उ0नि0 विजय कुमार गौड़ थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- हे0कां0 धीरज सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- कां0 विरेन्द्र तिवारी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- हे0कां0 रंजीत सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- कां0 रामानन्द सागर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- कां0 कमलेश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- कां0 रोहित सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
- म0कां0 कु0 दिव्या थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

