नई दिल्ली: GST के नकली इनवॉयस के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है. डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) पिछले हफ्ते 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया जाएगा और इनकी प्रॉपर्टी भी अटैज की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां नॉन फेरस मेटल्स (non-ferrous metals) के स्क्रैप, रेडीमेड गारमेंट्स, सोना-चांदी और कंस्ट्रक्शन सर्विसेज के लिए नकली इनवॉयस बना रहे थे.
DGGI ने 1180 कंपनियों के खिलाफ GST के फेक इनवॉयस जारी करने और टैक्स चोरी के मामले में 350 मामले दर्ज किए हैं. DGGI ने टैक्स चोरी के रैकेट में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह पर छापेमारी और जांच कर रही है, उन लोगों की भी खोज की जा रही है जिन्होंने नकली GST इनवॉयसेज का फायदा उठाकर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग की.
इस अभियान के तहत एक विधायक का बेटा और दो चार्टर्ड अकाउंटेंट भी गिरफ्तार किए गए हैं. इनके खिलाफ Conservation of Foreign Exchange and Prevention of Smuggling Activities (COFEPOSA) के तहत कार्रवाई की गई है.

