BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश के 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकाकारियों में झारखंड कैडर के अनिल पालटा भी

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
देश के 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकाकारियों में झारखंड कैडर के अनिल पालटा भी

देश के 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकाकारियों में झारखंड कैडर के अनिल पालटा भी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा और शांति में पुलिस वालों की अहम भूमिका होती है. कोरोना महामारी के प्रकोप को लेकर देश में लॉकडाउन है. लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है. ऐसे हालात में भी पुलिसकर्मी अपनी जान की परवाह किये बगैर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. लोगों की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं. इन पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए फेम इंडिया हर साल एक सर्वे करता है. इसमें तय मानदंडों के आधार पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का चयन किया जाता है. इस सूची में झारखंड कैडर के अनिल पालटा का भी नाम है.

Also Read This: जंगलों में आग लगने का सिललिसा दूसरे दिन भी जारी, आग पर काबू पाने में जुटे विभागकर्मी

इस वर्ष भी फेम इंडिया ने देश के अपने कार्य और प्रयासों से लोगों के जीवन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने, समाज में सौहार्द स्थापित करने और सकारात्मक संभावनाओं को मजबूत करने की निरंतर और ईमानदार कोशिश करने वाले आईपीएस अधिकारियों का सर्वे किया है. इसमें फेम इंडिया ने 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारियों का यह सर्वे कार्यशैली, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, जज्बा, जागरुकता, कानून व्यवस्था, जनता से जुड़ाव, प्रभाव, छवि और कार्यकाल जैसे 12 मानदंडों पर किया.

वर्तमान में देश भर में लगभग 4,000 आईपीएस अफसर कार्यरत हैं. इनमें से केवल 25 अफसरों को उत्कृष्ट के तौर पर चुनना चुनौतीपूर्ण कार्य था. इसमें सबसे पहले फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट सर्वे ने 1994 बैच तक के वरिष्ठ IPS को इस सर्वे में शामिल कर विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर शुरुआत में 200 अधिकारियों के नामों का चुनाव किया गया. 25 श्रेणी में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बना कर फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट का यह वार्षिक सर्वे “25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020” किया गया है.

Also Read This: जमातियों ने की क्वारंटीन सेंटर के दरवाजे पर शौच, 2 के खिलाफ केस दर्ज

ये है फेम इंडिया के “25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020” की सूची

  • प्रभावशाली- अरविंद कुमार , प्रमुख- इंटेलिजेंस ब्यूरो, (1984)
  • असरदार- समंत कुमार गोयल, रॉ प्रमुख (1984)
  • अनुभवी – एस एस देसवाल , महानिदेशक, आईटीबीपी (1984)
  • शख्सियत – ए पी महेश्वरी, महानिदेशक , सीआरपीएफ (1984)
  • आदर्श – अनुप कुमार सिंह , महानिदेशक , एनएसजी (1985)
  • चर्चित – एस एन सिन्हा, पुलिस आयुक्त , दिल्ली (1985)
  • विलक्षण – गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस महानिदेशक , बिहार ( 1987)
  • क्षमतावान – एम महेंद्र रेड्डी , पुलिस महानिदेशक , तेलंगाना 1986
  • दूरदर्शी – दिलबाग सिंह, पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर (1987)
  • शक्ति- आर श्रीलेखा पुलिस महानिदेशक , केरल (1987)
  • योग्य – दिनकर गुप्ता पुलिस महानिदेशक , पंजाब (1987)
  • बेजोड़ – परमवीर सिंह , पुलिस आयुक्त , मुम्बई , महाराष्ट्र ( 1988)
  • शानदार – आनंद कुमार , पुलिस महानिदेशक ( जेल ) उत्तर प्रदेश (1988)
  • जिम्मेदार – भगवान लाल सोनी , अपर पुलिस महानिदेशक ( क्राईम ) राजस्थान (1988)
  • कर्मठ – संजय बेनीवाल पुलिस महानिदेशक , चंडीगढ़ (1989)
  • सक्रिय – अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक ( लॉ एंड ऑर्डर ) उत्तराखंड (1989)
  • कामयाब – मुहम्मद अकील पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम , हरियाणा ( 1989)
  • प्रतिभावान – अनिल पालटा अपर पुलिस महानिदेशक , झारखंड (1990)
  • कर्मयोद्धा – अनुज शर्मा पुलिस आयुक्त , कोलकत्ता , पश्चिम बंगाल (1991)
  • जागरूक – वरूण कपूर , अपर पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश (1991)
  • कर्त्तव्यनिष्ठ – अजय आनंद , अपर पुलिस महानिदेशक आगरा , उत्तर प्रदेश (1992)
  • लगनशील – अरूण देव गौतम , गृह सचिव , छत्तीसगढ़ (1992)
  • ऊर्जावान – मनीष शंकर शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक , मध्य प्रदेश (1992)
  • सरोकार – संजय सक्सेना , अपर पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग , महाराष्ट्र (1993)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जंगलों में आग लगने का सिललिसा दूसरे दिन भी जारी, आग पर काबू पाने में जुटे विभागकर्मी

Next Post

विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

Next Post
विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d