BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में फिर मिला 25 किलो जिलेटिन की छड़, 200 डेटोनेटर भी जब्त

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
महाराष्ट्र में फिर मिला 25 किलो जिलेटिन की छड़, 200 डेटोनेटर भी जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : मुंबई में एंटीलिया के पास स्कॉर्पियो में मिले विस्फोटक के बाद अब महाराष्ट्र के अमरावती में भी जिलेटिन की छड़ें बरामद हुईं. अमरावती में 25 किलो जिलेटिन की छड़ें और 200 के लगभग डेटोनेटर को पुलिस ने जब्त किया. इसे ले जाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.

बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती के तिवसा पुलिस थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोलिंग के दौरान 2 बाइक सवार देखे गए. वे प्लास्टिक के बोरे में कुछ ले जा रहे थे. शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों पुलिस से बचकर बाइक भगाने लगे. जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर एक शख्स को पकड़ लिया. जबकि दूसरा शख्स बाइक से प्लास्टिक के बोरे को फेंककर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब इस बोर की तलाशी ली तो वह हैरान रह गई.

इस प्लास्टिक की बोरी में लगभग 25 किलो जिलेटिन की छड़ें और 200 के ऊपर डेटोनेटर मिले. फिलहाल, पुलिस ने इसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि ये विस्फोटक किसी छोटे हिस्से में तबाही मचाने के लिए काफी है. महाराष्ट्र में इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक सार्वजनिक रूप से मिलना चौंकाने वाली बात है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद के राजू कुमार और सुयश ने गेट परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया,सीएम ने दी बधाई

Next Post

20मार्च विश्व गौरैया दिवस पर विशेषः फिर से चहचहाने लगी हैं नाराज गौरैया

Next Post
20मार्च विश्व गौरैया दिवस पर विशेषः फिर से चहचहाने लगी हैं नाराज गौरैया

20मार्च विश्व गौरैया दिवस पर विशेषः फिर से चहचहाने लगी हैं नाराज गौरैया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d