BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार से 25 लाख बरामद, जांच में जुटी पुलिस

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
कार से 25 लाख बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

UP: यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बरती जा रही है. पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. इसी क्रम में नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

पुलिस ने एक कार से चेकिंग के दौरान 25 लाख रुपये कैश बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में आयकर विभाग को सूचना दे दी. वहीं अब इस कैश को लेकर आयकर विभाग की टीम अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध शराब व अन्य प्रतिबंधित सामग्री को रोकने के लिये सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान जारी है. सोमवार थाना कासना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल के कासना सिरसा कट पर एक संदिग्ध वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया. गाड़ी की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी से 25 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई. ये रकम कागज में लिपटी हुई थी.

पुलिस द्वारा कार सवार लोगों से इस रकम के बारे में जानकारी लेने के लिए पूछताछ की, तो कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने इस रकम को जब्त करते हुए आयकर विभाग को सूचना दे दी. पुलिस ने कार सवार लोगों के नाम रोहित गर्ग पुत्र सुनील कुमार गर्ग निवासी डी-199 सैक्टर पी-3 ग्रेटर नोएडा, मृदुल गर्ग पुत्र देवेन्द्र गर्ग निवासी डी-199 सैक्टर पी-3 ग्रेटर नोएडा, विवेक गर्ग पुत्र सुनील गर्ग निवासी डी-199 सैक्टर पी-3 ग्रेटर नोएडा और देवेन्द्र गर्ग पुत्र ओमप्रकाश गर्ग निवासी डी-199 सैक्टर पी-3 ग्रेटर नोएडा बताया है.

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस रकम से संबंधित कोई कागजात भी नहीं दिखाया. पुलिस का मानना है कि ये रकम यूपी में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खर्च के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं इस मामले में आयकर विभाग द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब जानवर भी करेंगे ट्रैफिक सिग्नल का पालन

Next Post

अक्षय कुमार और आनंद एल राय की फिल्म रक्षा बंधन के लिए ज़ी स्टूडियोज़ आया बोर्ड पर

Next Post
अक्षय कुमार और आनंद एल राय की फिल्म रक्षा बंधन के लिए ज़ी स्टूडियोज़ आया बोर्ड पर

अक्षय कुमार और आनंद एल राय की फिल्म रक्षा बंधन के लिए ज़ी स्टूडियोज़ आया बोर्ड पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d