रांची: भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे 25 सितंबर को पार्टी के प्रेरणाश्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ स्तर पर मनाएगी. इस अवसर पर बिभिन्न विचारधाराओं के महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा तथा उन्हें माल्यार्पण किया जायेगा.
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय भाजपा मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने आज इन कार्यक्रमों की घोषणा की. जिसमे झारखंड के सांसद और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष मौजूद थे.
2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएंगी जहाँ सांसद , विधायक सहित सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होंगी. इस यात्रा में कार्यकर्ताओं को 5 किलोमीटर से लेकर 15 किलोमीटर तक यात्रा करना है तथा गांधी जी के दर्शन और रचनात्मक कार्यो को गांव गांव तक लेके जाना है.

