गोड्डा: राज्य के गोड्डा जिले के पत्थरगामा मुख्य बाजार में शुक्रवार रात करीब एक बजे लगी आग में 25 दुकानें जलकर नष्ट हो गयी. बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से फल और सब्जियां दुकान जलकर नष्ट हो गयी.
इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान दुकानदारों को उठाना पड़ा है. आगजनी की सूचना मिलने के बाद करीब दो बजे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.
बताया गया है कि साल 2017 में भी इस तरह ही आग लग गई थी. बहरहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि संभवतः शार्ट सर्किट की वजह से ही यह घटना हुई.

