BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तारापुर विधानसभा में कांग्रेस से ऑनलाइन जुड़े 2500 सदस्य

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
तारापुर विधानसभा में कांग्रेस से ऑनलाइन जुड़े 2500 सदस्य

तारापुर विधानसभा में कांग्रेस से ऑनलाइन जुड़े 2500 सदस्य.

Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा़ मदन मोहन झा निर्देशन पर पूरे बिहार में ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.

ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत समाजसेवी सह कोंग्रेस नेता राजेश मिश्रा ने तारापुर विधानसभा के हर गांव हर कस्बे मे पहुंच कर लगभग 2 हजार 5 सौ लोगो को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करा कर कोंग्रेस का सदस्य बनाया गया. ताकि आने वाले 2020 विधानसभा चुनाव में तारापुर विधानसभा में उम्मीदवारी का ताल ठोक सके. कोंग्रेस नेता राजेश मिश्रा ने  बताया कि बैठक का मूल उद्देश्य कांग्रेस के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने पर विचार करना था. उन्होंने कहा कि हाईकमान के निर्देशानुसार डिजिटल सदस्यता अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है एवं इसी के माध्यम से लोगों की समस्याओं से भी रू-ब-रू होकर उसके निदान का समुचित उपाय किया जाएगा.

बैठक को संबोधित करते हुए राजेश मिश्रा ने कहा कि कोरोना संकट के कारण बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है. हमारे श्रमिक भाई, किसान बन्धु की परेशानी किसी से छिपी नहीं है. बेरोजगारों की एक बड़ी फौज खड़ी हो गई है और यह संख्या बढ़ती ही चली जा रही है.

उन्होंने कहा, “बेरोजगारी वृद्घि दर बिहार में 47 प्रतिशत के आस-पास है. विकास सूचकांक के हम अंतिम पायदान पर खड़े हैं. स्वास्थ्य सूचकांक में जहां हम अंतिम से दूसरे नम्बर पर हैं, वहीं मानव विकास सूची में भी अंतिम से दूसरे पायदान पर हैं. प्रवासियों का आना अभी रूका नहीं है.”

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता यह समझ चुकी है कि कांग्रेस के अलावे दूसरा कोई विकल्प नहीं रहा. “लाखों की संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं. हम डिजिटली उन्हें दल का सदस्य बनाएंगे. हलांकि, यह प्रक्रिया पहले से ही जारी है अब उसमें तेजी लायी जाएगी. राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक यह अभियान चलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गठबंधन सरकार पर बाबूलाल मरांडी का डर सर चढ़कर बोल रहा: भाजपा

Next Post

नहीं थम रहा है बालू का अवैध कारोबार, साइकिल से की जा रही है बालू की सप्लाई

Next Post
नहीं थम रहा है बालू का अवैध कारोबार, साइकिल से की जा रही है बालू की सप्लाई

नहीं थम रहा है बालू का अवैध कारोबार, साइकिल से की जा रही है बालू की सप्लाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d