जमशेदपुर: कहा जाता है कि दुनिया में मदद करने वालो की कमी नहीं है बस आप सही जगह पहुंच जाए. हम बात कर रहे हैं सावन बेसरा की जिनका 5 महीने का बच्चा है. बच्चा, जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था.
उपचार के बाद परिवार, मोटी रकम का भुगतान करने में असमर्थ था. जिसके बाद परिवार सहायता के लिए डॉ. अजय कुमार के पास पहुंचा.
डॉ. अजय ने अस्पताल के अधिकारियों के साथ समन्वय किया और अस्पताल प्रशासन ने परिवार के लिए 25000 रुपये की छूट दी.
यह बच्चे के परिवार के लिए एक बड़ी मदद थी.
परिवार ने डॉ. अजय कुमार को इस तरह के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

