क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कन बढ़ने वाली है. 26 मार्च से आईपीएल 2022 को शुभारम्भ की तिथि घोषित कर दी गई है. पर इन सबके बीच आईपीएल की सुपर स्टार महेंद्र सिंह धोनी ‘माहि’ के नये लुक ने भी उनके चाहने वालों की धड़कन बढ़ा दी है. धोनी के इस नए लुक ने फैन्स को चौंका दिया है. स्टार स्पोट्स के एक प्रोमों में धोनी का यह ‘ड्राइवर’ वाला लुक सामने आया है. जिसके बाद यह लुक तेजी से वायरल हुआ है. मूंछों वाले ड्राईवर का यह लुक काफी दमदार लग रहा है. स्टार स्पोर्ट्स ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है,
ग्रुप ‘ए’ में मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स है वहीं ग्रुप ‘बी’ में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी), पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स है.
टीम को आईपीएल में उनके प्रदर्शन के आधार पर ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें उनके कुल खिताब और फाइनल्स में प्रवेश को आधार बनाया गया है.

