BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक

by bnnbharat.com
January 7, 2020
in समाचार
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा:- बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. ताकि संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो. इस मौके पर होने वाले परेड और झांकियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई. बैठक में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में मुख्य रूप से खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, के अलावा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पत्रकार बनाम प्रशासन फैंसी मैच, आयोजित कराने का निर्णय लिए गए . महोदया के द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे भली-भांति अपने-अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे. उपायुक्त के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील गानों का प्रयोग करने के लिए स्कूलों के प्रतिभागियों को वर्जित किया गया.

उप विकास आयुक्त श्री सुनील कुमार के द्वारा भी बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया. एवं उनके द्वारा निर्देश दिए गए कि आगामी 26 जनवरी 2020 से पूर्व सारी तैयारियां संबंधित विभाग पूर्ण कर लें.  परेड का रिहर्सल कार्यक्रम 18.01.2020 से आयोजित की जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे स्कूलों के बच्चे को संस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड के लिए रिहर्सल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें.

उपायुक्त के द्वारा जिले में प्लास्टिक झंडे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए. उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी बेहतर ढंग से गणतंत्र सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने सभी सदस्य एवं सहयोगियों से बेहतर सहयोग की बात कही. उन्होंने कहा कि गत वर्ष गणतंत्र सप्ताह समारोह का बेहतर ढंग से संचालन किया गया था. इस वर्ष भी बगैर किसी फेरबदल के उसी कमेटी द्वारा समारोह का आयोजन कराया जाना है . उनके द्वारा बताया गया की पलास्टिक झंडे पर पूर्णत: पावंदी रहेगी. उपायुक्त   ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में शालीनता का ख्याल रखा जाना जरूरी है. उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी को इस पर विशेष नजर रखने की बात कही एवं कहा कि गरिमा भरा कार्यक्रम की प्रस्तुति होनी चाहिए. बॉलीवुड नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम को ना बनने दें. उन्होंने कहा कि जिस संस्थान द्वारा मना करने के बावजूद कोई फूहडता भरे कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी उस पर 5 वर्ष के लिए बैन लगा दिया जाएगा. शहर सुंदरीकरण पर भी चर्चा की गई .
शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा की मरम्मती एवं रंग रोगन कराने का भी निर्णय लिया गया.

मौके पर उपविकास आयुक्त सुनील कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष गोड्डा जितेंद्र कुमार मंडल, प्रशिक्षु आईएएस ऋतुराज , अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, जिला नजारत उपसमाहर्ता सह जिला परिवहन पदाधिकारी   मनोज कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम कुजूर ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (हेड क्वार्टर गोड्डा) के के सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्रीमती फूलमणी खलको, सिविल सर्जन गोड्डा श्री शिव प्रसाद मिश्रा, समाहरणालय संवर्ग के प्रधान लिपिक श्री मदन मोहन मिश्र के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ,स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक प्रतिनिधि व अध्यक्ष, गणतंत्र दिवस समिति के सदस्य गण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रम कानून में बदलाव के खिलाफ जुलूस आज

Next Post

JTDS के माध्यम से किसानों को मिलेगी सारी सुविधा

Next Post
JTDS के माध्यम से किसानों को मिलेगी सारी सुविधा

JTDS के माध्यम से किसानों को मिलेगी सारी सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d