इसके अगले दिन 28 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार व 29 सितंबर को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 30 सितंबर को अर्द्धवार्षिक लेखाबंदी के कारण बैंकों में कुछ देर ही काम होने से करीब -करीब कामकाज पूरी तरह बाधित रहेगा. एक अक्टूबर को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे, लेकिन दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर अवकाश रहेगा. ऐसे में अब तीन अक्टूबर से ही बैंकिंग से जुड़े कामकाज सामान्य ढंग से हो सकेंगे. ऐसे में बैंकों में सात दिनों के भीतर केवल एक दिन ही बैंकिंग कार्य होंगे.
25 सितंबर के बाद दो अक्टूबर तक बैंक छह दिन बंद रहेंगे. चार बैंकों के अधिकारियों के संगठन की ओर से प्रस्तावित हड़ताल के चलते 26 व 27 सितंबर को बैंकों में कामकाज ठप रहेगा.
बाकी दिनों में बैंकिंग से जुड़े कामों के अलावा चेक क्लियरेंस, एनईएफटी, आरटीजीएस और एटीएम सेवा भी प्रभावित रहने की संभावना है. ऑल इंडिया बैंकिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. कुमार अरविंद ने बताया कि बैंकों में कामकाज ठप रहने से लोगों को बैंकिंग से जुड़े काम 25 सितंबर से पहले निपटा लेना चाहिए. बाद में बैंकिंग समेत एटीएम में कैश की किल्लत भी ग्राहकों को उठानी पड़ सकती है. 29 सितंबर से शुरू हो रहे दुर्गापूजा को लेकर कैश की मांग बढ़ेगी.

