धनबाद:- उपायुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर आज स्पेशल आरटी पीसीआर से 266 तथा ट्रू-नाट से 151 लोगों की जांच की गई.
आरटी पीसीआर से सदर अस्पताल में 22, बरारी 11, हाई स्कूल लोदना 4, बाघमारा 19, गोविंदाडीह 67, तोपचांची 24, गोविंदपुर 30, टुंडी 15, बलियापुर 4, बाघमारा पंचायत भवन 8, प्रखंड मुख्यालय निरसा 30 एवं सीएचसी निरसा 32 तथा ट्रू-नाट से सदर अस्पताल में 45, सीएचसी सदर 44, केंदुआडीह 21, झरिया-जोरापोखर-चासनाला में 28 तथा जोगता में 13 लोगों की जांच की गई

