BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची के 67 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ 268 जवान संभालेंगे मोर्चा

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
रांची के 67 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ 268 जवान संभालेंगे मोर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- रांची में न्यू ईयर के स्वागत में खलल न पड़े प्रशासन की तरफ से इसकी पुख्ता तैयारी कर ली गई है. रांची के 67 ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं जहां रातभर पुलिस के जवान निगरानी करेंगे. यहां मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा हर पोस्ट चार-चार जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. इनमें महिला और पुरुष दोनों जवान शामिल रहेंगे.

पुलिस के ये जवान उदंड और उचक्कों पर तो नजर रखेंगे ही कोविड के गाइडलाइन पर भी नजर रखेंगे. कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाया जाता है या हुड़दंग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. 

रांची में आठ ऐसे स्पॉट चिन्हित किए गए हैं जहां शाम से ही मेडिकल और फायर ब्रिगेड की टीम भी मुस्तैद रहेगी. ताकि अगर किसी को मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़े तो सहूलियत हो और समय पर इलाज मुहैया हो सके.

इसके अलावा सभी जवानों को ट्रैफिक को भी सुगम रखने की हिदायत दी गई है ताकि न्यू ईयर की इवनिंग पर शहर में किसी प्रकार का जाम न लगे. साथ ही इस दौरान चोरी की घटनाएं काबू में रहे, इसकी जिम्मेदारी भी इन्हीं जवानों को दी गई है.

सुरक्षा के साथ होटलों और बार में परोसे जाने वाले शराब पर भी पुलिस की नजर रहेगी. अगर किसी होटल में तय समय के बाद शराब परोसा जाएगा या अवैध शराब परोसा जाएगा तो ऐसे होटल और बार पर कार्रवाई होगी. इसके लिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से रेड मारने की भी तैयारी की गई है.

जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर एक सूचना बोर्ड और फ्लेक्स लगाकर सावधानी बरतने की अपील की जाएगी है. उसमें स्थानीय थाना प्रभारी व डीएसपी का नंबर अंकित किया गया है. साथ ही इमरजेंसी की स्थिति में डायल 100 पर सूचना देने की अपील भी की गई है. पूरे शहर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान भी चलाया जा रहा है. शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़कर उनका मेडिकल कराया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एससी आयोग के चेयरमैन ने भू-धंसान मामले में घटना स्थल का किया निरीक्षण

Next Post

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति के सदस्यों का बैठक में 3 जनवरी 2021 को जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाने का निर्णय

Next Post

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति के सदस्यों का बैठक में 3 जनवरी 2021 को जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाने का निर्णय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d