प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म kgf 2 रिलीज के चौथे हफ्ते में भी रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने 720.31 करोड़, दूसरे हफ्ते 223.51 करोड़ और तीसरे हफ्ते 140.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं अब रिलीज के चौथे हफ्ते के पांचवे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 8.07 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 1162.87 करोड़ रुपये हो गई है.

