धनबाद: पुलिस लाइन परिसर में 27 मार्च को धनबाद पुलिस एसोसिएशन का चुनाव होगा जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए खड़े प्रत्याशियों के लिए पुलिस कर्मी अपना मतदान करेंगे.चुनाव मैदान में दो गुटों के पांच पांच प्रत्याशी और एक निर्दलीय प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा पूरे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है.

