BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस का कहर: अब तक 2,800 लोगों की मौत, 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस का कहर: अब तक 2,800 लोगों की मौत, 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

कोरोना वायरस का कहर: अब तक 2,800 लोगों की मौत, 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

Share on FacebookShare on Twitter

वुहान: चीन में कोरोना वायरस से बुधवार को 29 और लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,744 हो गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 29 जनवरी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब इस विषाणु से एक दिन में इतने कम लोग मारे गए हैं. इससे पहले 29 जनवरी को कोरोना वायरस के कारण 26 लोग मारे गए थे.

आयोग ने बताया कि बुधवार को इसके 433 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 24 के अलावा सभी हुबेई प्रांत में सामने आए हैं, जिसकी राजधानी वुहान से पिछले साल दिसम्बर से यह वायरस फैलना शुरू हुआ था. देश में अभी इसके कुल 78,500 मामले हैं.

इसके नए मामलों में पिछले कुछ सप्ताह से हालांकि गिरावट आ रही है. हुबेई में अब भी इसका प्रकोप जारी है लेकिन चीन के बाकी शहरों में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है. फिलहाल सभी स्कूल बंद हैं.

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 334 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 1,595 हो गई. देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र के अनुसार मृतकों संख्या अब भी 12 ही है. इस बीच, अमेरिका और दक्षिण कोरिया सेना ने अपने आगामी संयुक्त अभ्यास को गुरुवार को स्थगित कर दिया. ‘कम्बाइंड फोर्सेज कमांड’ ने कहा कि वायरस को लेकर सियोल के बेहद गंभीर स्तर का अलर्ट घोषित करने के बाद यह निर्णय किया गया.

फ्रांस में कोरोना वायरस की वजह से दो लोगों की मौत हो गयी. फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पेरिस के एक अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. यहां पहले भी एक बुजुर्ग नागरिक की ही मौत हुई थी.

वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि जापान के डाममंड प्रिंसेज जहाज में 138 भारतीयों में से 16 का टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आया है. इन सभी को जापान में जरूरी मेडिकल सुविधा और चिकिस्ता प्रदान की जा रही है. भारत ने आज गुरुवार की सुबह चीन से 76 तो वहीं जापान से 119 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू किया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सबकी थर्मल स्क्रीनिंग की गयी और इसके बाद उन्होंने आईटीबीपी की विशेष सुविधा वाले कैंप में रखा गया है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस 81,200 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 2,750 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दावा है कि इस वायरस से संक्रमित 30,000 से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं. 2,600 से ज्यादा लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. ईरान ने दावा किया है कि उसके 39 नागरिक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और इनमें से 30 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. ईरान ने संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वीजा नियमों को कड़ा कर दिया है.

इस बीच खबरें हैं कि ईरान और रूस ने अपने यहां वीजा नियमों को कड़ा कर दिया है. टूरिस्ट वीजा नहीं दिए जा रहे हैं. यदि कोई बिजनेस के सिलसिले में इन देशों की यात्रा करना चाहता है या मामला मानवता से जुड़ा है तभी वीजा जारी किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोगों को भड़काने का काम कर रहीं हैं स्वरा भास्कर, लोगों ने कहा- ‘अरेस्ट करो इसे’

Next Post

अजन्मे बच्चे की ‘हत्या’ के लिए युवक को 3.5 साल की सजा

Next Post
अजन्मे बच्चे की ‘हत्या’ के लिए युवक को 3.5 साल की सजा

अजन्मे बच्चे की 'हत्या' के लिए युवक को 3.5 साल की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d