श्योपुर: जिले में माह अगस्त के अंतर्गत अभी तक 297.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है. जबकि इसी अवधि में विगत वर्ष 457.5 मि.मी. औषत वर्षा हुई थी.
अधीक्षक भू-अभिलेख नाथूराम सखवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के वर्षामापी केन्द्र श्योपुर में 405.8 मि.मी., बडौदा में 382.5 मि.मी. कराहल में 199.8 मि.मी. विजयपुर में 257.7 मि.मी. वीरपुर में 244 मि.मी. कुल वर्षा 1489.8 मि.मी. हुई है. जिसकां औसत 297.9 मि.मी. है. जिले की औसत वार्षिक वर्षा 822 मि.मी. निर्धारित है.

