BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसएचजी के बीच 3.15 करोड़ व केसीसी के लाभुकों के बीच 1.09 करोड़ का चेक वितरित

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से विधिक सशक्तीकरण शिविर-सह-विकास मेला का आयोजन झालसा, रांची के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा एवं जिला प्रशासन, लोहरदगा के संयुक्त सहयोग से आज विधिक सशक्तीकरण शिविर-सह-विकास मेला का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा, राजेन्द्र कुमार जुमनानी के मार्गदर्शन में लोहरदगा जिले के सेन्हा, मण्डरा, किस्को, कुडू, पेशरार, कैरो प्रखंड परिसर सहित सदर प्रखंड के रामपुर गांव में किया गया.

कार्यक्रम का संचालन करते हुये डी.एल.एस.ए की सचिव आरती माला ने मंच पर उपस्थित विशिष्ट, अतिविशिष्ट एवं सभी विभागों के पदाधिकारियों अभिनंदन करते हुये कार्यक्रम का संचालन प्रारम्भ किया.

कार्यकम का शुरूआत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजेन्द्र कुमार जुमनानी, डी.डी.सी आर. रोनिता, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, अखौरी शशांक सिन्हा, एल.डी.एम रविकांत सिन्हा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, लोहरदगा, मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया.

इसके उपरांत डी.एल.एस.ए से संबंधित पारा लीगल वॉलेंटियर्स द्वारा क्षेत्रीय भाषा में गायन प्रस्तुत किया गया. इसके बाद माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लोहरदगा द्वारा डी.एल.एस.ए द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में जानकारी दिया गया. इसके उपरांत जे.एस.एल.पी.एस से संबंधित व्यक्तियों द्वारा डायन कुप्रथा पर एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया. इसके उपरांत डी.एल.व.एस.ए से संबंधित पैनल अधिवक्ता शशांक कुमार एवं पी.एल.वी सीमा कुमारी को उनके विशिष्ट कार्यो हेतु प्रशस्ती प्रमाण पत्र माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दिया गया.

इसके उपरांत स्वयं सहायता समूह से संबंधित लाभुकों के बीच कुल तीन करोड़ पंद्रह लाख का चेक, के.सी.सी के लाभुकों को एक करोड़ नौ लाख का चेक प्रदान किया गया. समाचार लिखे जाने तक जिन-जिन लाभुकों के बीच विभिन्न लाभ योजनाओं का वितरण किया गया वे इस प्रकार है.

1. प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश- 49

2. राशन कार्ड का वितरण-12

3. मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य जिवी सहयोग समिति को-06

4. मत्स्य कृषकों को वेदव्यास आवास योजना की सवीकृति-10

5. कन्यादान-12

6. सुकन्या- 20

7. द्हिल चेयर-02

08. ब्लाइंड स्टीक-02

09. वैसाखी-02

10. श्रवण संबंधी उपकरण-02

11. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा प्रदान की जाने वाली सेविका साहायिका एवं अन्य 50

12. सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन- 52

13. जॉब मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड 10, साइकिल वितरण-11, चिकित्सा अनुदान-09

14. गोल्डेन कार्ड-13

15. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 21

इन लाभुकों को सरकार द्वारा प्रदत्त लाभ योजनाओं का वितरण किया गया इस प्रकार देखा जाए तो कुल मिलाकर रामपुर गांव में हुये इस विकास मेला के माध्यम से कुल मिलाकर 5-6 करोड़ की राशि का वितरण आम नागरिकों के बीच किया गया.

सचिव ने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि हर ब्लॉक में इस विकास मेला के निरीक्षण के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया. सेन्हा प्रखंड के निरीक्षण टीम में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, रवीन्द्र कुमार एवं एस.डी.जे.एम मनोज कुमार इंदवार, भंडरा प्रखंड में गोपाल पांडे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,

किस्को प्रखण्ड में अरविन्द्र कुमार नं.-2, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, तृतीय, कुडू झारखंड में चौधरी एहसान मोईज, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, पेशरार प्रखंड में कनकन पट्टेदार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, चतुर्थ एवं न्यायिक दण्डाधिकारी, राज कल्याण एवं कैरो प्रखंड में अर्चना कुमारी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं न्यायिक दण्डाधिकारी पूजा कुमारी लाल शामिल थे.

इस विकास मेला का लाभ लेने के लिए हजारो-हजार की संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए तथा विकास मेला के बैनर तले विभिन्न लाभ योजनाओं का लाभ प्राप्त किए. कार्यक्रम के अंत में सचिव आरती माला ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया. साथ-ही-साथ रामपुर के ग्रामीणों की भी काफी सराहना की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोस्टर चिपका कर जमीन दलालों को दी गयी चेतावनी

Next Post

संत निरंकारी मिशन की ओर से चलाया गया सफाई अभियान

Next Post
संत निरंकारी मिशन की ओर से चलाया गया सफाई अभियान

संत निरंकारी मिशन की ओर से चलाया गया सफाई अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d