BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बकरी चोरी के आरोप में पिटाई से हुई मौत मामले में 3 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 12, 2020
in समाचार
बकरी चोरी के आरोप में पिटाई से हुई मौत मामले में 3 गिरफ्तार

बकरी चोरी के आरोप में पिटाई से हुई मौत मामले में 3 गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter
  • मॉब लिचिंग की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना के झीलिमिली ग्राम में बकरी चोरी के आरोपी की ग्रामीण की उग्र भीड़ द्वारा सोमवार को दो युवक की पिटाई से एक की मौत होने तथा एक के जख्मी होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि भीड़ तंत्र द्वारा मॉब लिंचिग तरह की घटना को अंजाम देना जघन्य अपराध है. किसी को भी कानून को हाथ में लेने की छुट नहीं दी जायेगी.

सर्वोच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आमलोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसको लेकर आमलोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है.

इसी क्रम में उन्होंने बताया कि जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के झिलीमिली गांव में सोमवार की शाम बकरी चोरी के आरोप में उग्र ग्रामीणों की पिटाई से एक युवक की मौत और एक युवक के जख्मी होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इसमें घटना स्थल के समीप काठीकुड थाना क्षेत्र के निवासी और बकरी मालिक अर्जुन रजवार, मन्नान रजवार और वीरेन रजवार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की उग्र भीड़ द्वारा पिटाई से सुभान अंसारी नामक की मौत को लेकर मृतक की पत्नी खैरुन बीबी की शिकायत भादंवि की 302,307 सहित विभिन्न धाराओं के तहत 8-9 नामजद सहित 50-60 आज्ञात आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या49/2020 दर्ज की गयी है जिसमें से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि इस मामले के त्वरित अनुसंधान कर न्यायालय में शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने के मद्देनजर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल काज्ञगठन किया गया है. इसमें पुलिस निरीक्षक सह शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी मामले के अनुसंधान कर्ता बकार हुसैन और काठीकुंड के थाना प्रभारी साकिब तनवीर खान शामिल किये गये हैं.

उन्होंने बताया कि इस जधन्य घटना में संलिप्त नामजद सहित अन्य को चिन्हित कर सभी दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने पूछने पर बताया कि प्रारम्भिक जांच में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों की पिटाई से मृत युवक का सुभान अंसारी का अपराधिक रिकार्ड सामने आ रहा है.

पूर्व में वह डकैती की घटना में उसके संलिप्त होने की जानकारी मिली रही है. पुलिस सभी विन्दुओं पर तफ्तीश कर रही है. शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

13 मई को दिल्ली से विशेष ट्रेन पहुंचेगी रांची, स्टेशन पर ही होगी सभी की जांच

Next Post

मनरेगा के तहत नालों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

Next Post
मनरेगा के तहत नालों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

मनरेगा के तहत नालों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d