BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार से 19 किग्रा की 10 चांदी की ईट व एक लाख नकद के साथ 3 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़ , छिनतई गिरोह का एक सदस्य  गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter


12 लाख रुपये से अधिक की चांदी की ईट के साथ चांदी के 18 सिक्के भी जब्त
धनबाद:-झारखंड के धनबाद जिले की पुलिस को वाहन चेकिंग के क्रम में सोमवार को बढ़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से 19 किलोग्राम की 10 चांदी की ईट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. चांदी की ईट की बाजार मूल्य 12 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है, इसके अलावा उनके पास से चांदी के 18 सिक्के भी जब्त किये गये है.
धनबाद के सिटी एसपी आर. रामकुमार ने बताया कि एसएसपी असीम विक्रांत मिंज के निर्देश पर दी दीपावली एवं छठ के अवसर पर विधि व्यवस्था को देखते हुए विशेष पुलिस गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान की शुरुआत की गयी है। इसी अभियान में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।उन्होंने बताया कि आज सुबह 5ः30 बजे धनबाद झरिया मेन रोड पर स्थित ओजोन प्लाजा के सामने पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उस समय झरिया से धनबाद की ओर जाने वाली एक मारुति सुजुकी कार संख्या जेएच 15ए 5011 को पुलिस ने रोका.
पुलिस को देखकर वाहन चालक गाड़ी रोकने के बजाय तेजी से बैंक मोड़ की और भागने लगा. संदेह होने पर तुरंत पुलिस पदाधिकारियों ने पीसीआर वाहन को कार का पीछा करने का निर्देश दिया. पुलिस को पीछा करते देख 2 वाहन सवार जेपी चौक के पास गाड़ी को बीच में ही रोककर भागने का प्रयास करने लगे। दोनों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया.
सिटी एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन से 19 किलो चांदी का ईट 10 पीस, 18 पीस चांदी का सिक्का, चांदी का पाजेब, एक लाख रुपए नगद, 3 मोबाइल फोन एवं मारुति सुजुकी कार को पुलिस ने जब्त किया है.
साथ ही वाहन पर सवार विक्की कुमार (24), टिंकू कुमार साहू (25) तथा उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी अल्ताफ उर्फ बंटी (20) को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध बैंक मोड़ थाना में भादवि की धारा 414/34 के तहत कांड संख्या 306/20 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
सिटी एसपी ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस कटिबद्ध है. दीपावली एवं छठ पूजा तक लगातार पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान विभिन्न चौक चौराहों पर इसी प्रकार से निरंतर जारी रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस बिहार में अपने जीतने वाले विधायकाें को राजस्थान और पंजाब भेजने की तैयारी में

Next Post

नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 22 मोबाइल, 33 सिम, 13 एटीम जब्त एक महीने में 125 से अधिक साइबर अपराधी गिरफ्तार

Next Post
अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़ , छिनतई गिरोह का एक सदस्य  गिरफ्तार

नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 22 मोबाइल, 33 सिम, 13 एटीम जब्त एक महीने में 125 से अधिक साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d