रवि सिंह,
गोरखपुर: गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पूरे जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला श्यामदेव बिन्द के कुशल नेतृत्व में कोतवाल गोला संतोष कुमार सिंह, उनि जयराम यादव हे.का. अंगद प्रेमी, का. गोविन्दर यादव, का. अजीत कुमार दूबे बुधवार की देर रात क्षेत्र गश्त जरिये तलाश अभियुक्त निकले थे.
मुखबिर की सूचना पर गोलाथाने पर पंजीकृत मुअ सं. 812/20 धारा 379/411 भादसं से सम्बन्धित प्रकाश में आये तीन अभियुक्त अभिमन्यु मिश्रा पुत्र स्व. गुड्डू मिश्रा निवासी सरगटिया करन पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, 02. कमलेश शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा निवासी निवासी सरगटिया करन पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर 03.रमेश शाह पुत्र तिलकधारी शाह निवासी पिपराघाट थाना सेवरही जनपद कुशीनगर हा0मु0 सरगटिया करन पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को रात समय करीब 23.05 बजे जानीपुर बाजार से घटना में चोरी गये 05 बोरी नमक एवं अभियुक्त अभिमन्यु मिश्रा उपरोक्त के कब्जे से एक अदद 12 बोर तंमचा व एक अदद जिंदा कारतुस 12 बोर मय पिकअप के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.

