रांची: रिम्स के कोरोना वार्ड में भर्ती रांची के 6 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इनमे से तीन मरीजों को आज घर भेज दिया गया. पूरी तरह ठीक हो चुके मरीजों ने रिम्स प्रशासन और हेमंत सरकार की व्यवस्था की सराहना की और बाकी बचे मरीजों से हिम्मत नहीं हारने और कोरोना से मुक़ाबला करने की अपील की है.
स्वस्थ हो चुके मरीजों ने कहा की कोविड वार्ड में उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ, कब समय कट गया पता ही नहीं चला. कोई दिक्कत नहीं हुई.

