श्योपुर: नोवेल कोरोना वारयस कोविड-19 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय श्योपुर में संक्रमित मरीज श्योपुर के रिकू मित्तल एंव गजेन्द्र धाकड तथा चकसीतारामपुरा के सतेन्द्र कुुशवाह ठीक होकर जिला चिकित्सालय के आइसोलेट वार्ड से आज डिस्चार्ज कर दिये गये. स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये तीनों मरीज प्रफुल्लित होकर अपने घर जाते वक्त शासन, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को बधाई दे रहे थे.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नोवेल कोरोना वारयस कोविड-19 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय श्योपुर में भर्ती मरीज श्योपुर के रिकूं मित्तल आयु 40 वर्ष एंव गजेन्द्र धाकड आयु 32 वर्ष तथा चकसीतारामपुरा के सतेन्द्र कुुशवाह आयु 17 वर्ष की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर उनकी आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रारंभ कराई. साथ ही उनके सैंपल लिये जाकर जाचं कराई गई. इसी प्रकार उनके घर क्षेत्र से 1/2 किलोमीटर परिधि में कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया.
सीएमएचओ डाॅ एआर करोरिया द्वारा सिविल सर्जन डाॅ आरबी गोयल के माध्यम से एवं प्रभारी अधिकारी डाॅ एसएन बिंदल की देखरेख में तीनो मरीजों का आवश्यक उपचार किया जाकर नाश्ता, भोजन की व्यवस्थाएं आईसोलेट अवधि मे मुहैया कराई गई.
यह मरीज आईसोलेट की अवधि पूर्ण होने पर स्वस्थ पाये गये. जिस पर से तीनो मरीजों को आईसोलेट वार्ड जिला चिकित्सालय श्योपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया. साथ ही उनको सम्मान सहित घर भेजने के लिए एम्बुलेस से भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई.
जिला चिकित्सालय श्योपुर से स्वस्थ हुए श्योपुर के मरीज रिकूं मित्तल आयु 40 वर्ष एंव गजेन्द्र धाकड आयु 32 वर्ष तथा चकसीतारामपुरा के सतेन्द्र कुुशवाह आयु 17 वर्ष ने बताया कि हम कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गये है. जिसके लिए मप्र सरकार, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई सुविधाओं के आभारी है.

