BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतर जिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, अन्य फरार: एसपी

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in Uncategorized
अंतर जिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, अन्य फरार: एसपी
Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत सक्रिय अंतर जिला गिरोह के कुख्यातों के विरुद्ध 2 दिनों का अभियान बेतिया पुलिस ने चलाया. जिसमें कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए बेतिया पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने एक विशेष टीम का गठन किया.

उपर्युक्त टीम को विभिन्न स्थान पर छापामारी करने का निर्देश एसपी बेतिया ने दिया. छापामारी के क्रम में मझौलिया, गौनाहा एवं नौतन थाना क्षेत्र से अपराध कर्मियों को अवैध आग्नेयास्त्र, गोली(कारतूस) विभिन्न थानों से लूटी हुई मोटरसाइकिल, मोबाइल, चूड़ा मास्टर चाबी का गुच्छा, लोहे का रड की बरामदगी की गई है. जप्त सामग्रियों में लूटी गई 4 मोटरसाइकिल, चार लूटी गई 4 मोबाइल, 1 आर्म्स, 315 बोर का कारतूस से लोडेड देसी कट्टा, दो फायर किया गया कारतूस का खोखा, दो टाइगर चाकू, दो लोहे का रॉड व मास्टर चाबी का गुच्छा है.

पुलिस की गिरफ्त में आने वालों में मझौलिया के सेमरा घाट निवासी सैफ अली पिता शम्स तबरेज, मुफस्सिल थाना के लालूनगर निवासी मिथुन कुमार पिता शिव महतो, मझौलिया के धनकुटवा वार्ड 11 के निवासी दीपू कुमार पिता मदन महतो बताए गए हैं.

अंतरजिला गिरोह में शामिल अन्य युवक भागने में सफल रहे. नौतन थाना अंतर्गत जप्त सामग्रियों में 1 देशी कट्टा, 3 कारतूस, 5 बम सहित गिरोह के 3 सदस्यों की गिरफ्तारी की गई.  गौनाहा थाना अंतर्गत 1 देशी कट्टा, 4 कारतूस जप्त किया गया हैं.

गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों में कुछ का अपराधी इतिहास खंगालने पर ज्ञात हुआ कि मझौलिया, गोपालपुर, नौरंगिया(बगहा पुलिस जिला), लौकरिया (बगहा पुलिस जिला) व  लौरिया थाना में उनके विरूद्ध कई मामले दर्ज हैं.

उपर्युक्त जानकारी की पुष्टि बेतिया पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया के हवाले से की गई है. एसपी बेतिया की गठित विशेष  छापामारी दल में मझौलिया थानाध्यक्ष पुअनि.कृष्ण मुरारी गुप्ता, गौनाहा थानाध्यक्ष पुअ.नि.प्रभात समीर, गोपालपुर थानाध्यक्ष पुअनि. सज्जाद गद्दी, नौतन थानाध्यक्ष पुअनि. अनुज कुमार पाण्डेय, बानुछापर ओपी अध्यक्ष पुअनि.विकास कुमार तिवारी, मनुआपुल ओपी अध्यक्ष पुअनि.निर्भय कुमार, मझौलिया थाना पुअनि.अभय कुमार, पुअनि.अब्दुल हाफिज, सअनि. विपिन कुमार शामिल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमीन विवाद में युवक की पिटाई, मौत

Next Post

अपर जिलाधिकारी ने रिगौली-वेल्सर व बनदेइया बांध का किया निरीक्षण 

Next Post
अपर जिलाधिकारी ने रिगौली-वेल्सर व बनदेइया बांध का किया निरीक्षण 

अपर जिलाधिकारी ने रिगौली-वेल्सर व बनदेइया बांध का किया निरीक्षण 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d