BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार: तीन दिनों तक होगी तेज बारिश

by bnnbharat.com
July 8, 2019
in समाचार
बिहार: तीन दिनों तक होगी तेज बारिश
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। इससे राजधानी समेत पूरे प्रदेश में रविवार को भी झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बिहार के उतर और दक्षिण के कई जिलों में अगले तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार बिहार में अभी तक मानसून में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अरवल, जहानाबाद और पटना में गरज और बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जतायी जा रही है। इस मौसम में पहली बार हुई अच्छी बरसात से छोटी नदियों में उफान आ गया है और गलियों के नाले भी उफनाने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। बताया जा रहा कि प्रदेश में 12 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा, इस कारण रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। बारिश के कारण राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है।

रविवार को पटना में 22.7 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई। गया में 16.6 मिमी., भागलपुर में 21.3 मिमी., पूर्णिया में 3.1 मिमी., औरंगाबाद में 10 मिमी., देव में छह मिमी., इंद्रपुरी में पांच मिमी., मनिहारी, कुर्सेला और कटिहार में चार-चार मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गया का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूर्णिया का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। पूर्वानुमान के अनुसार 12 जुलाई तक बिहार और पड़ोसी राज्य झारखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश व उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस कारण बिहार में भी रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना है। औरंगाबाद व मुजफ्फरपुर सहित कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक संकट- क्या बचेगी कुमारस्वामी सरकार?

Next Post

कश्मीर पर UN की रिपोर्ट में पाकिस्तान के आतंकवाद का जिक्र तक नहीं

Next Post
कश्मीर पर UN की रिपोर्ट में पाकिस्तान के आतंकवाद का जिक्र तक नहीं

कश्मीर पर UN की रिपोर्ट में पाकिस्तान के आतंकवाद का जिक्र तक नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d