BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्णिया में फोटो शूट के दौरान नहर में डूबे 3 दोस्त, एक की मौत

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
पूर्णिया में फोटो शूट के दौरान नहर में डूबे 3 दोस्त, एक की मौत

पूर्णिया में फोटो शूट के दौरान नहर में डूबे 3 दोस्त, एक की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

पूर्णिया: पूर्णिया जिले में फोटो शूट के दौरान 3 दोस्त नहर में समा गए. घटना सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक स्थित गुलाबबाग नहर की है. जानकारी के अनुसार नहर में डूबे 3 दोस्तों में से एक की मौत हो गई है. वहीं, स्थानीय तैराकों की मदद से नहर में डूबे 2 अन्य युवकों को नहर से ढूंढ निकाला गया है. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

फोटो शूट बना काल

फोटो शूट के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित लोहापट्टी निवासी यश कुमार उर्फ सुमन के रूप में की गई है. वहीं, सुमन के दो अन्य साथी भी लोहापट्टी मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यश अपने दोस्त शुभम और कालू स्वर्णकार के साथ दमका चौक गुलाबबाग स्थित नहर पर फोटो शूट करा रहा था. वहीं, फोटो शूट के दौरान यश का दोस्त फोटो लेने के चक्कर में गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा. दोस्त को डूबता देख उसे बचाने के लिए दो अन्य युवक भी पानी में कूद पड़े. जिसके बाद देखते ही देखते तीनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे.

एक की मौत, दो नाजुक

बता दें कि तीनों युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोग आनन-फानन में नहर में कूद पड़े. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद 2 युवकों को नहर से बाहर निकाला गया. साथ ही घंटों खोजबीन के बाद जब तक स्थानीय लोगों ने सुमन को नहर से बाहर निकाला, तब तक यश की मौत हो चुकी थी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पंहुचाए जाने पर युवक की जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, दो युवकों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आज से शुरू, पटना एम्स ने 10 लोगों को बुलाया

Next Post

स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर अधिवक्ता ने समर्थन यात्रा की शुरुआत की

Next Post
स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर अधिवक्ता ने समर्थन यात्रा की शुरुआत की

स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर अधिवक्ता ने समर्थन यात्रा की शुरुआत की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d