BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाव में आग लगने से 3 की मौत, 69 लापता

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in समाचार
नाव में आग लगने से 3 की मौत, 69 लापता

3 killed, 69 missing in boat fire

Share on FacebookShare on Twitter

मनीला : फिलीपींस में एक नाव में आग लगने से एक वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 69 लोग लापता है. नाव पर कम से कम 174 लोग सवार थे. यह आग मंगलवार की रात को लगी, जब नाव सेबु व दपितान शहरों के बीच थी.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, फिलीपींस के तटरक्षक ने बुधवार को कहा कि नाव ‘लाइट फेरी 16’ में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. करीब 102 लोगों को बचाया गया है. नाव पर 136 यात्री और 38 क्रू सदस्य सवार थे. बचाए गए लोगों में से दो लोगों को बेहोशी के हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जबकि तटरक्षक बल और लोगों की तलाश कर रहे हैं.

उत्तरी जाम्बोआंगा प्रांत में तटरक्षक स्टेशन के कमांडर चेरी रोज मनाय के अनुसार, तलाशी और बचाव अभियान में तेज हवाओं की वजह से बाधा आ रही है. ‘लाइट फेरी 16’ के आग की लपटों में घिरने के बाद, उससे बचने के लिए पानी में कूदे लोगों को बचाने के लिए उस मार्ग से गुजर रही एक अन्य यात्री नाव रुक गई. ऐसा सोशल मीडिया पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में दिख रहा है.

दूसरी नाव पर सवार एक प्रत्यक्षदर्शी एलन बारेडो ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि तटरक्षक बल आग लगने के चार घंटे बाद तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिलाएं हो रही मॉब लिंचिंग की शिकार, सख्त कार्रवाई करे सरकार- मायावती

Next Post

‘मोदी ने जलवायु परिवर्तन की लड़ाई की अगुवाई का दोहराया वादा’

Next Post
‘मोदी ने जलवायु परिवर्तन की लड़ाई की अगुवाई का दोहराया वादा’

'मोदी ने जलवायु परिवर्तन की लड़ाई की अगुवाई का दोहराया वादा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d