BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जहरीली शराब पीने से 3 की मौत

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, 4 गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है. नवाबगंज इलाके के शहावपुर गांव में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है जिन लोगों ने शराब पी थी, वह जहरीली और मिलावटी थी.

शराब में कई तरह के केमिकल वह दूसरे जहरीला पदार्थ मिला होने से इनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें से पुलिस ने दो का अंतिम संस्कार करा दिया है, जबकि एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया है.

हालांकि सरकारी अमला शराब की वजह से मौत होने से साफ इंकार कर रहा है. उसका दावा है जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वह तीनों पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनकी मौत स्वाभाविक है, जबकि मृतकों के परिजनों का साफ आरोप है कि मौत से पहले सभी की तबीयत काफी बिगड़ गई थी. किसी का पेट फूल गया था. किसी को चक्कर आने लगे थे. किसी की आंख से दिखना बंद हो गया था.

तीन लोगों की मौत के बाद शाहपुर गांव में हड़कंप मचा हुआ है. पूरा गांव खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने की बात कह रहा है. घटना के बाद से गांव में पुलिस की तैनाती की गई है. कई अधिकारी खुद ही कैंप कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि होली और पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव में कई लोग बाहर से शराब ले आए थे और यह शराब कम कीमत पर लगातार लोगों को बेची जा रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या, बच्चे गंभीर

Next Post

ब्रिटेन में वैक्सीन लगने के बाद सामने आए 25 नए ब्लड क्लॉट के मामले,फिर विवादों में घिरी एस्ट्राजेनेका

Next Post
ब्रिटेन में वैक्सीन लगने के बाद सामने आए 25 नए ब्लड क्लॉट के मामले,फिर विवादों में घिरी एस्ट्राजेनेका

ब्रिटेन में वैक्सीन लगने के बाद सामने आए 25 नए ब्लड क्लॉट के मामले,फिर विवादों में घिरी एस्ट्राजेनेका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d