पलामू : पलामू जिले में जमीन विवाद मे बोलेरो गाड़ी से कुचल कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. बताया गया है कि जमीन विवाद में राय बहादुर नामक व्यक्ति के पुत्र ने पीछे से बोलेरो चढ़ाकर तीन लोगों को मार डाला. इसमें मां और दो बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. तीनों मृतक थाना जा रहे थे तभी इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अधमनिया गांव की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

