नवसारी: गुजरात के नवसारी जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई. यहां तीन चचेरे भाइयों द्वारा एक 12 साल की बालिका का यौन शोषण किया गया. कई महीने बाद जब लड़की को पेट दर्द की समस्या होने लगी तो मां अस्पताल लेकर गई. जहां उसके गर्भवती होने का पता चला. उसके बाद पूछताछ में बालिका ने जो कहा, उसे सुनकर माता-पिता सन्न रह गए.
पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि, आरोपी तीन लड़के भी नाबालिग ही हैं. उनकी उम्र भी 18 साल से कम है. इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है. लोग उन चचेरे भाइयों को दुत्कार रहे हैं. पीड़िता एक मजदूर की बेटी है.
पुलिस के समक्ष बताई गई कहानी में यह पता चला है कि घटना के समय वह घर पर अकेली थी. तभी एक चचेरे भाई ने उसका यौन शोषण किया. बाद में दो अन्य चचेरे भाइयों ने भी बलात्कार किया. तीनों के बारे में लड़की ने परिजनों को कुछ नहीं बताया.

