नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर के बीच शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने वक्फ के किराएदारों का तीन महीने का किराया माफ करने का फैसला लिया है.
Also Read This: 16वीं मंजिल में लगी आग, मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद
उन्होंने सभी वक्फ को इस आदेश का पालन करने के निर्देश किए हैं. यह फैसला एक मार्च से लागू माना जाएगा.
उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को निर्देश दिया है कि बोर्ड के इस आदेश से तत्काल जनहित में दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के सभी मुतावल्लीओ को सूचित करें.

