BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 और प्राइवेट अस्पतालों को मिली कोरोना इलाज के लिए मंजूरी

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
3 और प्राइवेट अस्पतालों को मिली कोरोना इलाज के लिए मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज इजाफा हो रहा है. वहीं अब दिल्ली सरकार ने तीन और प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज को मंजूरी दी है.

दिल्ली के अस्पतालों में आइसोलेशन बेड्स की किल्लत के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने तीन और निजी अस्पतालों को कोरोना इलाज के लिए मंजूरी दी है. इनमें शालीमार बाग का फोर्टिस हॉस्पिटल, रोहिणी का सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट और द्वारका का खुशी हॉस्पिटल शामिल है. सभी में 50-50 आइसोलेशन बेड हैं.

इसके साथ ही अब दिल्ली में कुल मिलाकर 10 सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज हो सकता है. यह सब अस्पताल या तो दिल्ली सरकार के हैं या प्राइवेट हैं, जबकि केंद्र सरकार के अस्पताल अलग हैं.

इससे पहले दिल्ली सरकार के सात अधिकृत अस्पतालों में सरकारी अस्पताल के तहत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (2000 बेड) और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (500 बेड) में कोरोना का इलाज हो रहा है.

वहीं प्राइवेट अस्पताल में सर गंगा राम कोलमेट हॉस्पिटल (42 बेड), इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल (50 बेड), साकेत का मैक्स हॉस्पिटल (108 बेड), महा दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल (100 बेड) और सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल (120 बेड) शामिल है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन के दौरान भूख से एक भी मौत नहीं: हरदीप पुरी

Next Post

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Next Post
फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d