BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्रेकिंग: रांची में कोरोना के 3 नए मामले, कुल संख्या हुई 32

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in समाचार
ब्रेकिंग: रांची में कोरोना के 3 नए मामले, कुल संख्या हुई 32

ब्रेकिंग: रांची में कोरोना के 3 नए मामले, कुल संख्या हुई 32

Share on FacebookShare on Twitter
  • तीनो मामले रांची के हिंदपीढ़ी से हैं

रांची: आज कोरोना पॉजिटिव के तीन मामलों की पुष्टि हुई है. यह तीनों मामले रांची के हिन्द पीढ़ी इलाके का ही है. इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमण की संख्या 32 हो गई है जिसमे से अब सिर्फ हिन्द पीढ़ी से 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो  गए.

झारखंड में भी कोरोना अपना पांव पसारते जा रहा है. राज्‍य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है. 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया

महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा है.

दो लोगों की हो चुकी है मौत

31 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक कुल 29 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है. जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो‍मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है. वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्‍ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स में भी दो कोरोना संदिग्‍धों की मौत हो चुकी है.

झारखंड में कब, कहां और कितने मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज

  • पहला मामला: झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी. महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया.
  • दूसरा मामला: राज्य  में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था.
  • तीसरा मामला: राज्य में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था. वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी. जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था. वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.
  • चौथा मामला: राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लीननिक में डायलिसिस कराती थी. सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीनिक के 36 लोगों को क्वारंटाइन में रखा.
  • पांचवां मामला: झारखंड में पांचवां केस 08 अप्रैल को सामने आया. जिसमें कुल 9 लोग संक्रमित पाये गये थे. इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शामिल थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है.
  • छठा मामला: झारखंड में छठा केस 09 अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया. जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
  • सातवां मामला: झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया. जिसमें कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिसमें हिंदपीढ़ी का एक हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे. मालूम हो कि कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था.
  • आठवां मामला: झारखंड में 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया. जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी.
  • नौवां मामला: झारखंड में 13 अप्रैल को नौवां केस सामने आया. जिसमें कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
  • दशवां मामला: झारखंड का 10वां मामला 14 अप्रैल को आया. जिसमें रांची के कोरोना हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 2 मरीजों की पुष्टि हुई, वहीं सिमडेगा से एक मरीज मिला. बता दें कि सिमडेगा का यह पहला मामला है.
  • ग्यारहवां मामला: झारखंड में 11वां मामला 15 अप्रैल को आया. इसमें रांची के हिंदपीढ़ी का एक पॉजिटिव मरीज शामिल है.
  • बारहवां मामला: झारखंड में 12वां मामला 16 अप्रैल को आया. इसमें धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया

Next Post

RBI के कदमों से नकदी प्रवाह में वृद्धि होगी, ऋण आपूर्ति बढ़ेगी: PM मोदी

Next Post
RBI के कदमों से नकदी प्रवाह में वृद्धि होगी, ऋण आपूर्ति बढ़ेगी: PM मोदी

RBI के कदमों से नकदी प्रवाह में वृद्धि होगी, ऋण आपूर्ति बढ़ेगी: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d